उत्तराखंड के दो रग्बी खिलाड़ियों इंडिया रग्बी टीम के लिए चयन हुआ। जिसमे हरिद्वार जिले शिवम कुमार और महक चौहान उत्तरकाशी से है दोनों खिलाड़ी 2024 में पहले भी अंडर 18 इंडिया खेल चुके है। इस बार अंडर 20 एशिया रग्बी सेवंस चैंपियनशिप बिहार के राजगीर मे खेलेगे जिसमे पूरे 12 देश की टीम प्रतिभाग करेगी यह चैंपियनशिप 9 और 10 अगस्त 2025 को राजगीर स्पोर्ट काम्प्लेक्स बिहार में खेली जायेगी। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने बताया की उत्तराखंड में रग्बी खेल बहुत तेज़ी से बढ़ा है गाँव-गाँव से रग्बी खेल से बच्चे जुड़ रहे हैं और सभी रग्बी खिलाड़ियों को पूरी सुविधा मिल रही है उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, सचिव यशवंत सिंह,उपाध्यक्ष हिमांशु सैनी,फ़िटनेस ट्रेनर आकाश सिंह एवं साहिल नेगी शानू सैनी ने दोनों खिलाड़ियो को बधाई व शुभकामनाएँ दी।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies