News

“अम्बेडकर ने दिया विश्व को सबसे मजबूत संविधान” – रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

39

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम चौक पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के विचारों और संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।


राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अंबेडकर की पुण्यतिथि को हर वर्ष 6 दिसंबर को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और सामाजिक न्याय का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने विश्व का सबसे शानदार संविधान दिया, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि हर उस व्यक्ति को, जो संविधान में आस्था रखता है, संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। संविधानवादियों और अंबेडकरवादियों को मिलकर देश को मजबूत बनाने में योगदान देना होगा।


इस अवसर पर अजय चौधरी, डॉ. हरविंदर सिंह, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, जसवीर सिंह, राव परवेज खान, मोनू त्यागी, बेनी प्रसाद सैनी, मदनपाल सिंह भड़ाना, वाहिद गॉड, सुभाष चौधरी, मोहित त्यागी, उम्मीद गाजी, नवीन जैन, विनोद कुमार, नावेद मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies