News

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भारत रक्षा मंच के भव्य कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक प्रदीप बत्रा ने भरी राष्ट्रभक्ति की हुंकार।।

22

रुड़की। ‘भारत रक्षा मंच’ द्वारा अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज  की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में शिवाजी महाराज के सुशासन, स्वाभिमान और राष्ट्र रक्षा के सिद्धांतों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया।


विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, रणनीति और धर्मनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उनका आदर्श नेतृत्व आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक बत्रा ने भारत रक्षा मंच के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies