रुड़की। भाजपा जिला कार्यालय, रुड़की में आयोजित संगठनात्मक बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा ने सहभागिता करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विधायक बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में रुड़की जिला निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की नींव कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर टिकी होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। विधायक बत्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies