News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : प्रदीप बत्रा

55

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जनहित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार लगातार विकास, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में लिए गए फैसले राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाले साबित होंगे।

बैठक में ‘एक अधिकारी, एक वाहन’ नीति और ‘नो व्हीकल डे’ जैसे पर्यावरण अनुकूल सुधारों को मंजूरी दी गई। साथ ही प्रदेश में जल्द नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) पॉलिसी लागू करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे प्रदूषण नियंत्रण और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के जरिए उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया।

सरकार द्वारा पीएनजी और पीएम सूर्य घर योजना के विस्तार के साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, जिससे प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए ये फैसले उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध, पर्यावरण-संतुलित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies