रुड़की। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पद पर चयनित हुए विशाल सैनी का सम्मान लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मक़तूलपुरी, बसन्त विहार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि धामी सरकार में योग्यता बन रही सफलता की पहचान,अब ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ की नीति से युवाओं के सपने हो रहे साकार, विशाल सैनी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि विशाल सैनी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विशाल सैनी, जो विनोद कुमार सैनी के पुत्र हैं, वर्तमान में इक़बालपुर (रुड़की) स्थित गन्ना विकास परिषद में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी विशाल सैनी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies