News

इकबालपुर मिल के मुद्दों को लेकर विधायक वीरेंद्र जाति ने मंत्री सौरभ बहुगुणा से की वार्ता, गन्ना भुगतान और कर्मचारियों के वेतन का मामला उठाया

44

किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, कर्मचारियों के लंबित वेतन और आगामी पेराई सत्र में मिल संचालन पर हुई चर्चा

रुड़की/झबरेड़ा।

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में किसानों एवं कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इकबालपुर मिल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान किसानों के लंबित गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि भुगतान में हो रही देरी के कारण किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इसलिए उनका बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने मिल कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का विषय भी मंत्री के समक्ष रखा। कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

वार्ता में आगामी पेराई सत्र के दौरान इकबालपुर मिल के संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक वीरेंद्र जाति ने क्षेत्र के किसानों और कर्मचारियों की भावनाओं से मंत्री को अवगत कराते हुए आगामी सत्र में मिल का संचालन समयबद्ध और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि किसानों और श्रमिकों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies