News

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बने वरुण त्यागी, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

47

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारी देते हुए युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह द्वारा की गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने वरुण त्यागी को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

वरुण त्यागी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह पूर्व जिला संयोजक (मीडिया समन्वय विभाग, हरिद्वार), पूर्व जिला उपाध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा), पूर्व नगर अध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा, रुड़की) रह चुके हैं। इसके अलावा वह पनियाला समिति के डायरेक्टर भी हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरुण त्यागी सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाती हैं।

नवनियुक्त जिला संयोजक वरुण त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह सेवा का अवसर मानते हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन हित में निरंतर कार्य करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिले में प्रभावी भूमिका निभाने का विश्वास जताया।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies