News

हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह, महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा दलित विरोधी

83

रुड़की। हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में शुद्धिकरण के नाम पर दलितों के प्रति कथित भेदभाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण एवं महानगर के तत्वावधान में नगर निगम स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर हल्द्वानी की घटना के विरोध में अपना आक्रोश जताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता एवं महानगर अध्यक्ष ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में शुद्धिकरण के नाम पर दलितों के प्रति भेदभाव की नीति अपनाए जाने का आरोप बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और किसी भी तरह के भेदभाव एवं छुआछूत को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथित मानसिकता दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा और संविधान में दिए गए समानता एवं सामाजिक न्याय के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने अपने संबोधन में भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत देश संविधान से चलेगा और किसी अन्य भेदभावपूर्ण नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि भाजपा का चरित्र दलित विरोधी है और पार्टी केवल दिखावे के लिए दलितों की हितैषी होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार चलता है। संविधान में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भेदभाव और छुआछूत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अरविंद प्रधान, रो शेर मोहम्मद, डॉ. हरविंदर सिंह, मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, मोनू प्रधान, शारिक सुल्तान, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, सुधीर चौधरी, भूरा, लवी त्यागी, संजय गुड्डू, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओवैस अंसारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, पीसीसी सदस्य अता उर मिंटू, प्रणय प्रताप, रहमान, मेला राम प्रजापति, हाजी नौशाद अहमद, पंकज भानु, सगौरव प्रधान, भूषण त्यागी, विशाल सहगल, पूजा गुप्ता, बीना आनंद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन खान, कुर्बान मास्टर, गवर्नमेंट गौरव गोयल, साहिल, अजय कुमार, जसविंद्र सिंह, पंडित वीरेंद्र शर्मा, मोहित चौधरी, इरशाद मीर, परमोद धारिया सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक समानता, संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies